Wednesday, October 21st, 2026

राकेश टिकैत ने कहा-हम अपने ट्रैक्टर लेकर बंगाल भी जाएंगे  

नई दिल्ली
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 91 दिन जारी है। एक ओर सरकार ने फिर से बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है तो वहीं किसान कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं। जिस वजह से सरकार ने इन सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। Farmer Protest: किसान संगठनों ने तेज किया आंदोलन, आज मनाएंगे शहीदी दिवस | 

राकेश टिकैत ने कहा- फसलों की कीमत नहीं बढ़ाई जा रही है, लेकिन ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं, यदि केंद्र स्थिति को बिगाड़ता है तो हम अपने ट्रैक्टर लेकर बंगाल भी जाएंगे।  गुरुवार को कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों ने देशभर में रेल रोको आंदोलन किया। इसके तहत किसानों ने कई जगहों पर रेल पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन किया और ट्रेनें रोकीं। हरियाणा के खरक पूनिया में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को इस मुगालते में नहीं रहना चाहिए कि किसान अपनी फसल की कटाई के लिए वापस लौट जाएंगे। इसके लिए जोर दिया गया तो वे अपनी फसल को जला देंगे।  रेलवे के अनुसार देश में रेल रोको अभियान का खास असर नहीं देखा गया है। चार बजे के बाद परिचालन सामान्य हो गया। किसान आंदोलन के चलते 25 ट्रेनों के रूट बदले गए।
 

 

#राकेश टिकैत

Source : Agency

पाठको की राय